फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो घंटे देरी से रवाना हुई कोलकाता की फ्लाइट, विशेष अनुमति से उड़ी दिल्ली वाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से प्रभावित रही उड़ान, गोरखपुर समय से पहुंचे, लेकिन यहां से देरी से भरी उड़ान
विज्ञापन

गोरखपुर। तेज बारिश और बादल छाए रहने की वजह से सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद की उड़ानें प्रभावित रहीं। इंडिगो की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12:55 बजे से लगभग दो घंटे देर से 2:55 बजे उड़ सकी। वहीं रात में आठ बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट विशेष अनुमति पर रात 9:21 बजे उड़ी।
सोमवार को ज्यादातर फ्लाइट गोरखपुर समय से पहुंचीं, लेकिन यहां से उड़ान भरने में देरी हुई। यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई बार घोषणा बदलने पर असुविधा झेलनी पड़ी। समय से पहुंचने के बाद यात्रियों को बोर्डिंग हॉल में इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की हैदराबाद के लिए फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे की जगह 57 मिनट देरी से 2:47 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकासा एयरलाइन की दिल्ली की फ्लाइट को दोपहर 2:50 बजे रवाना होना था, वह 44 मिनट बाद 3:34 बजे उड़ान भर सकी। इंडिगो की शाम 3:50 बजे वाली दिल्ली की फ्लाइट शाम 4:19 बजे उड़ी। मुंबई की फ्लाइट सबसे ज्यादा प्रभावित रही। शाम 5:50 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट एक घंटे 57 मिनट की देरी से 7:47 बजे गोरखपुर से उड़ान भरी। यह विमान अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से शाम 6:33 बजे गोरखपुर पहुंचा था। रात आठ बजे दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की जो उड़ान थी, उसे विशेष अनुमति के बाद रात 9:21 बजे उड़ान भरने की इजाजत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें