दिल्ली की ट्रेनों में 10 से 20 रुपये, मुंबई जाने वाली में 20 से 40 रुपये बढ़ेगा किराया
गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज तक जनरल श्रेणी में पुराना किराया ही लगेगा
रेलवे बोर्ड ने एक जुलाई से एसी में दो पैसे और नॉन एसी में एक पैसे प्रति किमी किराया बढ़ाया
गोरखपुर। एक जुलाई से ट्रेनों का किराया बढ़ जाएगा। रेलवे बोर्ड ने एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में एक पैसे प्रति किलोमीटर और एसी कोच में दो पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। गोरखपुर से चलने वाली कोचीन एक्सप्रेस ऐसी ट्रेन होगी, जिसमें सबसे ज्यादा 70 रुपये किराया बढ़ेगा। यह ट्रेन सबसे ज्यादा दूरी 3265 किलोमीटर की यात्रा तय करती है।
बढ़े किराए के अनुसार, जनरल श्रेणी में गैर उपनगरीय क्षेत्र में 500 किमी तक किराया नहीं बढ़ेगा, जबकि 501 से 1500 किमी तक 5 रुपये और 1501 से 2500 किमी तक 15 रुपये किराया बढ़ाया गया है। इससे गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि जगहों पर जाने पर किराए में कोई अंतर नहीं आएगा, क्योंकि इन सारे जगहों की दूरी 500 किमी से कम है।
-
ट्रेन में बढ़ा हुआ प्रस्तावित किराया (रुपये में)
दूरी स्लीपर एसी
गोरखपुर- एलटीटी मुंबई 20 40
गोरखपुर-नई दिल्ली 10 20
गोरखपुर-कोचीन 35 70
गोरखपुर-जम्मूतवी 15 30
गोरखपुर-कोलकाता 15 30
गोरखपुर-यशवंतपुर 25 50
गोरखपुर-ओखा 25 50
गोरखपुर-लखनऊ 05 10