फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी मेला : बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेला को लेकर महानगर में वाहनों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध, पार्किंग की विशेष व्यवस्था
विज्ञापन



- मकर संक्रांति से मेला समाप्ति तक कई मार्गों पर दो, तीन व चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री



गोरखपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था की है। इस दौरान महानगर क्षेत्र में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि खिचड़ी मेला शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
इस प्रकार है डायवर्जन



- तरंग ओवरब्रिज से हुमायूंपुर चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर की ओर दो, तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार रामलीला मैदान से मानसरोवर मंदिर होकर झूलेलाल मंदिर की ओर तथा रामलीला मैदान से पुराना गोरखपुर होते हुए झब्या गली मार्ग से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी। दशहरी बाग तिराहा, कौड़ियहवा मोड़ और जाहिदाबाद तिराहा से भी मंदिर की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन




- जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की ओर तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। वहीं धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक और लोडर प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को जटाशंकर, गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी तिराहा, सूरजकुंड ओवरब्रिज और सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।



- यातायात तिराहा से डायवर्जन के बाद छोटे वाहन रेलवे स्टेशन, रेलवे अंडरपास, विछिया, कौवाबाग, असुरन और खजांची चौराहा होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। फर्टिलाइजर फैक्टरी से निकलने वाले भारी वाहनों को झुंगिया, गुलरिहा, भटहट, सोनबरसा और महुआतर होते हुए जंगल कौड़िया की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन




- भारी वाहनों के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू किया गया है। वाराणसी और लखनऊ की ओर से सोनौली, सिद्धार्थनगर, फरेंदा और महराजगंज जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) कालेसर फोरलेन, जंगल कौड़िया और चिउटहा मार्ग से जाएंगे। इसी प्रकार इन क्षेत्रों से लखनऊ व वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रूट का प्रयोग करेंगे। सिद्वार्थनगर, सोनौली और फरेंदा से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन बरगदवा से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें