फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी मेला : गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग होंगे दुरुस्त...तैयारी शुरू

Sat, 30 Nov 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला को देखते हुए सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। पीडब्ल्यूडी, जीडीए और नगर निगम अपनी-अपनी सड़कों को दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में जीडीए ने करीमनगर तिराहा से स्पोर्ट्स कॉलेज तक सड़क को गढ्ढा मुक्त कर दिया है। तकरीबन 1200 मीटर लंबी सड़क पर सेमी डेंस बिटुमिनस कंक्रीट (एसडीबीसी) से बनाया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि अब तक 35 लाख रुपये की लागत से कई सड़कें गढ्ढामुक्त की गई हैं। गोरक्ष एन्क्लेव के सामने वाली सड़क, गौतम विहार आवासीय योजना व्यवसायिक और वैशाली आवासीय योजना की सड़कों को गढ्ढा मुक्त किया जा चुका है। इन सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए करीमनगर तिराहा से स्पोर्ट्स कॉलेज तक सड़क को गढ्ढा मुक्त कर दिया गया है।
-
सिद्धार्थपुरम में भी सड़कों की मरम्मत होगी
जीडीए जल्द ही सिद्धार्थपुरम सामुदायिक केंद्र के पूरब, सिद्धार्थनगर एन्क्लेव विस्तार, सिद्धार्थ एन्क्लेव कॉलोनियों में सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के साथ नवीनीकरण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं की सड़कों का सुधार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। प्राधिकरण ने इन सड़कों के निर्माण पर 53 लाख रुपये का खर्च का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें