फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजनी विवाद: तहसीलदार झुके..पेशकार ने दिखाया बड़प्पन

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा ने दोनों पक्ष को आमने-सामने बैठाकर कराई बातचीत
विज्ञापन


विवाद खत्म करने पर सहमत हो गए दोनों पक्ष, सोमवार को डीएम के सामने रखा जाएगा मामला
गोरखपुर। खजनी के पेशकार को गाली देने के मामले में तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने शुक्रवार रात गलती मानते हुए माफी मांग ली। पेशकार ने भी बड़प्पन दिखाते हुए मामला खत्म करने पर अपनी सहमति दे दी। इस मामले को लेकर आंदोलित कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ भी तहसीलदार का दो दिन में तबादला करने के आश्वासन पर आंदोलन खत्म करने पर सहमत हो गया। सोमवार को डीएम के सामने पूरा प्रकरण रखा जाएगा।
इस मामले की जांच कर रहे एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र को पेशकार सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 29 जुलाई को एसडीएम ने पोर्टल पर दफा 34 (कृषि से गैर कृषि भूमि में नामांतरण आदेश) से संबंधित पत्रावली दिखने पर जवाब तलब किया। इस पर पेशकार ने बताया कि यह तहसीलदार कोर्ट का मामला है, गलती से अपने पोर्टल पर दिख रहा है। पेशकार का कहना था कि एसडीएम के आदेश पर उन्होंने संबंधित पत्रावली तहसीलदर कोर्ट को ट्रांसफर कर दी थी। इससे नाराज तहसीलदार ने गाली दे दी।
विज्ञापन

वहीं तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह का कहना था कि पेशकार ने बिना अनुमति या जानकारी दिए ही पत्रावली का स्थानांतरण कर दिया। बृहस्पतिवार को पेशकार ने सर्किट हाउस पहुंचकर डीएम को फालोअर के जरिये अपना इस्तीफा भेजा तो मामला चर्चा में आया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और मंत्री विश्वेश शुक्ल की अगुवाई में प्रदर्शन किया और तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया।
डीएम दीपक मीणा ने इस मामले में एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा को दोनों पक्ष से बात कर मामले का हल कराने का निर्देश दिया।एडीएम ने शुक्रवार रात में ही दोनों पक्ष को बुलाकर बात की।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत वर्मा व राजू कुमार, एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह, राजस्व सहायक विनय सिंह, सामान्य लिपिक रितेश शर्मा, पेशकार नितिन श्रीवास्तव, सहायक राजस्व लेखाकार व मंत्री कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ विश्वेश शुक्ल समेत कई कर्मचारियों की मौजूदगी में तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटना नहीं करने का वचन भी दिया। पेशकार सुशील श्रीवास्तव और मंत्री विश्वेश शुक्ल ने बताया कि एडीएम प्रशासन ने दो दिन में तहसीलदार का तबादला करने का आश्वासन दिया है।
इस संबंध में एडीएम प्रशासन ने सहदेव मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया गया है। विभागीय मामला है। अब सारे गिले शिकवे दूर हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें