फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फुटबाॅल में जोगियाबारी तो खो-खो में एवरग्रीन वर्ल्ड बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में गली बडी खेल स्पर्धा का समापन
विज्ञापन


गोरखपुर। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय गली बडी खेल स्पर्धा 2025 का शनिवार को रीजनल स्टेडियम में समापन हो गया। फुटबाॅल बालिका वर्ग मुकाबले में नेपाल की अटूट टीम जहां शानदार खेल का प्रदर्शन कर विजेता बनी। बालक वर्ग में जोगियाबारी की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने मेडल देकर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के अलग-अलग भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में मनीष, अर्पित, अर्वेश कुमार, सैफ अली, राज और सरूप विजेता रहे। जबकि बालिका वर्ग की कबड्डी में फुलवरिया व बालक वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में अंजू फाउंडेशन की टीम विजेता बनने में सफल रही। दौड़ के अलग-अलग वर्गों में मर्था व अंकित विजेता रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जंगल जोगियाबारी की टीम और बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में एवरग्रीन वर्ल्ड की टीम विजेता रही। संस्था के निदेशक विश्व वैभव शर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुधा मोदी, भुवनेश्वर पांडेय, विश्व विजय सिंह, बृजेश मणि मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्रा, राजीव तिवारी, सोनिका खरवार, शैलेंद्र चतुर्वेदी, अभिषेक पाठक, बृजेश चतुर्वेदी, ज्ञानेश्वर जायसवाल, मनोज, सिमरन जायसवाल, रुद्र और सृष्टि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें