फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झंगहा पुलिस ने देवरिया जाकर किया आरोपियों की 1.25 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रंगदारी व हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत झंगहा पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई देवरिया जाकर की है। देवरिया रुद्रपुर तहसील के तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के साथ मिलकर झंगहा पुलिस ने पांच घरों को जमीन समेत जब्त कर लिया। इसकी कुल अनुमानित लागत 1.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अपराध की बदौलत यह संपत्ति आरोपियों ने अर्जित की थी।
विज्ञापन

झंगहा पुलिस के अनुसार, देवरिया रुद्रपुर जमुनहा लुवटही का जितेन्द्र कुमार गुप्ता, वनसप्ति बेलकुंडा का विनय यादव, लक्ष्मीपुर लुवटही का सतीश निषाद, सरहसवा का राकेश निषाद और ग्राम झलावा निवासी पन्नेलाल यादव पर झंगहा थाने में रंगदारी मांगने और हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया था। इसी क्रम में सोमवार को देवरिया में जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें