फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला के मुंह पर पानी फेंककर जेवर छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज। बगहीभारी गांव निवासी ध्रुव नारायण अग्रहरि की पत्नी कौशिल्या से बुधवार चाची की मौत के बाद शोक सभा में शामिल होकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने मुंह पर पानी फेंककर पहने हुए जेवर छीनकर फरार हो गए। पीड़िता के पति ध्रुव नारायण अग्रहरी की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ पीपीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ध्रुव नारायण अग्रहरी की पत्नी कौशिल्या देवी बुधवार सुबह करीब दस बजे घर से चाची की मौत की सूचना पर उनके घर शोकसभा में गई थीं। उनकी चाची का घर थोड़ी ही दूर पर स्थित है। वापस आते समय घर से कुछ दूर पहले मस्जिद के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनके मुंह पर पानी फेंक दिया। इसके बाद टप्स, कील, मंगलसूत्र लेकर जालसाज फरार हो गए। जालसाजों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें