गोरखपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र टाउनहाल के अवर अभियंता कुलदीप श्रीवास्तव को बुधवार को मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से आए दिन दुर्व्यवहार करने पर निलंबित कर दिया।
बिलंदपुर निवासी कंचन दुबे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत संयोजन देने की जानकारी इनको नहीं थी। साथ ही उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार की शिकायत आए दिन मिलती रहती थी। इस कारण कठोर निर्णय लेने की मजबूरी बन गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल अवर अभियंता कुलदीप श्रीवास्तव को विद्युत वितरण खंड कौड़ीराम से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन के दौरान इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।