फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईटीआई के छात्र का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। नगर पंचायत के वार्ड 16 निवासी अंकित मौर्या (19) का शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में बेल्ट के फंदे से लटकता मिला। पिपराइच पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंकित इंटरमीडिएट के बाद आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। वह घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। रविवार सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां ने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर अंकित का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, अंकित दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई पिता के निधन के बाद रेलवे में मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी कर रहा है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें