फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुष विश्वविद्यालय में अगले माह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, राज्यपाल व सीएम होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में यूएसए, कनाडा, इस्राइल व रूस से आएंगे विशेषज्ञ
विज्ञापन

गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में सात व आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सेमिनार में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ ही 16 देशों के विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं।
आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचन्द्र रेड्डी बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय की आधारशिला रखे जाने के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्व स्तरीय बनाने के लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों को लगन और समर्पण भाव से कार्य करना होगा। विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर लाने के लिए अगले महीने सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों डॉक्टर और प्रोफेसर शामिल होकर अपने अनुभव साझा करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य रोगियों के लिए और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जरूरी सुझाव हैं। इसमें इलाज और दवा के विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की व्यवस्था और गुणवत्ता पूरे विश्व में पहुच रही है। रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां आयुर्वेद, होमयोपैथ, यूनानी, सिद्ध एवं सोवा, रिग्पा के अनुभवी डाक्टरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

-
शामिल होंगे इन देशों के विशेषज्ञ
अंतररराष्ट्रीय सेमिनार में इस्राइल, रूस, यूएसए और कनाडा के कुल 16 विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं। ये सभी विशेषज्ञ आयुर्वेद व अन्य चिकित्सा के मूल सिद्धांत और भाव के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें