फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन बीडीओ, चकबंदी अधिकारी समेत नौ को निलंबित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले नौ अधिकारी, कमिश्नर ने स्पष्टीकरण लेने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन

गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बांसगांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थिति रहने वाले तीन बीडीओ और चकबंदी अधिकारी सहित नौ अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाए। कहा कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

बांसगांव में बृहस्पतिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर खंड विकास अधिकारी गगहा, कौड़ीराम तथा बांसगांव, सीडीपीओ गगहा, एमओआईसी बांसगांव, आरईएस के एई, सिंचाई विभाग के एमआई, चकबंदी अधिकारी तथा सिंचाई विभाग के एई नहीं पहुंचे थे। कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि पीड़ित की समस्या को गंभीरता से लें। मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए वरना संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में कुल 92 मामले आए, ज्यादातर मामले जमीन विवाद से जुड़े आए थे। इनमें चार का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक एस चनप्पा, एडीएम एफआर विनीत कुमार सिंह, एसडीएम बांसगांव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें