फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दरोगा ने युवक को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। नथुवा गांव में काली मंदिर धूस के पास चल रहे शत चंडी महायज्ञ के दौरान रात में रामलीला देख रहे आधा दर्जन युवकों को एक दरोगा ने किसी कारण पीट दिया।
विज्ञापन

इसमें एक युवक को काफी चोट आई है। चर्चा है कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। मधवापुर निवासी संदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात यज्ञ में चल रही रामलीला को देख कर वह घर लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने डंडे से पीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद रामलीला स्थल पर पहुंचे दरोगा पर नथुवा के विशाल, प्रभात, बिट्टू सहित आधा दर्जन युवकों ने अकारण डंडा बरसाने का आरोप लगाया।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ा लिया। यज्ञ के संयोजक सोनू सिंह, लल्लू सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने डायल-112 के साथ ही पिपराइच के थानेदार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें