फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घायल युवक की मौत, भाई ने शव ले जाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने शव लेने से इन्कार कर दिया। गुलरिहा पुलिस शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गीडा क्षेत्र के सराय छपिया निवासी इरशाद (25) पुत्र इम्तियाज अज्ञात कारणों से घायल होकर संतकबीरनगर जिले के जिला अस्पताल में भर्ती था। सोमवार दोपहर में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस सोमवार की शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर चली गई। गंभीर रूप से घायल युवक कि मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने मृतक के बड़े भाई नौशाद को सूचना दी तो उसने सगे भाई का शव लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें