फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में शुरू होगा इन्फ्लिबनेट कॉर्नर, निखरेगी शोध गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल लाइब्रेरी में स्थापित होगा विशेष कॉर्नर, राष्ट्रीय स्तर की ई-रिसोर्स सुविधाएं होंगी उपलब्ध
विज्ञापन

राजभवन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में डीडीयू और एमएमएमयूटी ने इन्फ्लिबनेट के साथ एमओयू पर किया हस्ताक्षर
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध और उच्च अध्ययन करने वाले छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की ई-रिसोर्स और डिजिटल ज्ञान सामग्री तक सीधी पहुंच मिल सकेगी। विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में इन्फ्लिबनेट कॉर्नर की स्थापना की जा रही है। मंगलवार को राजभवन में कुलाधिपति की उपस्थिति में डीडीयू और एमएमएमयूटी ने इन्फ्लिबनेट के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

इन्फ्लिबनेट, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की एक पहल है, जिसके माध्यम से शोधार्थी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल, शोध पत्र, ई-बुक्स और डेटाबेस तक पहुंच बना सकते हैं। इस कॉर्नर के माध्यम से छात्र शोध में नवाचार, संदर्भ सामग्री की खोज और थीसिस लेखन में सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इन्फ्लिबनेट के उपयोग, उपलब्ध सामग्रियों और उनके उपयोग के बारे में छात्रों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविश्वविद्याल ने मंगलवार को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति में राजभवन में इन्फ्लिबनेट केंद्र के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इससे न केवल विश्वविद्यालय के शोध की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि शोध में पारदर्शिता और नवाचार को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर कुलसचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव, इन्फ्लिबनेट के निदेशक डॉ. जेपी सिंह जोईल, परियोजना समन्वयकगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें