फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर छापा: कारोबारी के सभी बैंक के लाकर किए गए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संदेह के जद में आने वालों से होगी पूछताछ
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वांचल के बड़े फ्लोर मिल व एक अन्य रियल एस्टेट कारोबारी के यहां पिछले पांच दिनों से चल रही जांच सोमवार को खत्म हो गई। आयकर विभाग ने फ्लोर मिल कारोबारी संचालक द्वारिका गोयल के एसबीआई, पीएनबी और एचडीएफसी समेत अन्य बैंकों के लाकर को सीज कर दिया। टीम अब क्लोजर रिपोर्ट दाखिल दफ्तर करने के बाद जब्त किए गए दस्तावेजों की पड़ताल में जुट गई है। इसी आधार पर टीम संदेह के जद में आने वालों से आगे की पूछताछ करेगी।
अपर निदेशक, आयकर, वाराणसी अतुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एक साथ 27 ठिकानों पर छापा मारा। सिविल लाइंस स्थित फ्लोर मिल कारोबारी संचालक द्वारिका गोयल और रियल एस्टेट कारोबारी अभिषेक अग्रवाल के आवास पर जुटी टीम सोमवार देर शाम लौट गई। आयकर की विभिन्न टीमों ने जब्त किए गए दस्तावेजों और हार्ड डिस्क को वाराणसी कार्यालय भिजवाया। आयकर विभाग टीम क्लोजर रिपोर्ट दाखिल दफ्तर होने के बाद पिछले आठ से दस साल में फ्लाेर मिल कारोबारी व रियल एस्टेट कारोबारी ने दाखिल आयकर रिटर्न से जब्त दस्तावेजों की मिलान करेगी। वाराणसी से ही जांच को आगे बढ़ाते हुए टीम इनसे जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर टीम ने चार दिनों तक गोरखपुर-बस्ती मंडल के 27 से अधिक ठिकानों पर जांच की, जिसमें कंप्यूटर के 70 से अधिक हार्ड डिस्क के साथ संपत्तियों का मूल्यांकन किया। इसमें आयकर रिटर्न में संपत्तियों की दिखाई गई संपत्तियों की कीमत काफी कम है। सूत्रों की माने तो अभी तक एक हजार करोड़ की कर चोरी सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें