फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाल जाना होगा आसान...बाॅर्डर तक चलेगी ट्रेन- कुल चलेंगी 4 ट्रेनें; जनिए क्या है तैयारी

Thu, 18 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

बहराइच और आसपास के जिलों के अलावा नेपाल के लिए यातायात के साथ ही माल की ढुलाई आसान हो जाएगी। नेपाल बाॅर्डर के पास नौतनवां के बाद नेपालगंज रोड स्टेशन भी ट्रांसपोर्ट का हब बन सकता है। यहां गाड़ियों की ढुलाई के लिए मालगाड़ी चलेगी और सामान को नेपाल भेजा जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही बहराइच के रास्ते नेपाल जाना आसान हो जाएगा। बहराइच से नानपारा होकर नेपालगंज रोड तक रेल ट्रैक का आमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो गया है। अब सीधे नेपाल बाॅर्डर तक के लिए ट्रेनें मिलेंगी। रेल प्रशासन ने नेपाल बाॅर्डर तक दो एक्सप्रेस ट्रेनें और दो पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तर पूर्व सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नानपारा-नेपालगंज रोड के बीच 19.33 किमी. तक रेल ट्रैक पर कराए गए कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाकर निर्माण कार्य को परखा जाएगा फिर ट्रेनों का संचलन शुरू होगा।

नानपारा-नेपालगंज रोड खंड पर एक बड़ा पुल, 10 छोटे पुल, तीन समपारों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे बनाए गए हैं। नेपाल के रूपमदेही जिले से बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, अब इनके लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी। गोरखपुर से बहराइच और वाराणसी से बहराइच के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर नेपालगंज रोड तक करने की तैयारी है।

इसके अलावा गोंडा से बहराइच के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को भी नेपालगंज रोड तक चलाया जाएगा। इसे लेकर रेल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा भविष्य में गोरखपुर से कुछ और ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट का नया हब बनेगा नेपालगंज रोड स्टेशन
बहराइच और आसपास के जिलों के अलावा नेपाल के लिए यातायात के साथ ही माल की ढुलाई आसान हो जाएगी। नेपाल बाॅर्डर के पास नौतनवां के बाद नेपालगंज रोड स्टेशन भी ट्रांसपोर्ट का हब बन सकता है। यहां गाड़ियों की ढुलाई के लिए मालगाड़ी चलेगी और सामान को नेपाल भेजा जाना आसान हो जाएगा।

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड आमान परिवर्तन (56.15 किमी.) के अंतर्गत नानपारा-नेपालगंज रोड के बीच 19.33 किमी. तक विद्युतीकरण समेत सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। उत्तर पूर्व सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त 18 एवं 19 सितंबर को इस रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू होगा। भविष्य में नेपालगंज रोड तक ट्रेन चलाई जाएगी:पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें