फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धर्मशाला बाजार में ध्वस्त होगा अवैध कांप्लेक्स, नोटिस जारी

Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। धर्मशाला बाजार में नगर निगम की जमीन पर बने अवैध कांप्लेक्स को निगम बुलडोजर से ध्वस्त करेगा। कब्जा करने वाले सपा नेता विजय कुमार गुप्ता को नोटिस देकर सात दिन के भीतर कब्जा हटाने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय में कब्जा नहीं हटने की दशा में नगर निगम इसे ध्वस्त कराएगा।
विज्ञापन

धर्मशाला बाजार के पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल ने प्रशासन व नगर निगम में शिकायत किया था कि धर्मशाला बाजार में नगर निगम की कीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण करा लिया गया है। अपर नगर आयुक्त की ओर से कब्जेदार को जारी नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा नगर निगम की सम्पत्ति पर दुकानों का निर्माण करा लिया गया है, जबकि निगम की ओर से उन्हें किराए पर उक्त भूमि दिए जाने के संबंध में कोई पत्रावली उपलब्ध नहीं है। न ही डिमांड रजिस्टर में उनके पक्ष में कोई डिमांड ही कायम है। नगर निगम की संपत्ति पर अवैध ढंग से दुकान बनाकर, उसे किराये पर चलाया जा रहा है, जिससे निगम को काफी क्षति हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें