फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्किंग में संचालित मिली व्यावसायिक गतिविधि तो सील होगा भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैडलेगंज से बेतियाहाता रोड पर पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जीडीए में हुई बैठक
विज्ञापन


व्यावसायिक भवनों में संचालित प्रतिष्ठानों को अपने स्तर से करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था
गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क किनारे जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भवन के पार्किंग क्षेत्र में अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित पाई गईं, तो ऐसे भवनों को तत्काल सील कर दिया जाएगा।
बैठक आयुक्त गोरखपुर मंडल के निर्देश पर पैडलेगंज से बेतियाहाता रोड तक फैले क्षेत्र की अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बुलाई गई थी। बैठक में उपस्थित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों से पार्किंग से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर व्यावसायिक भवन अपने स्तर पर पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे। किसी भी स्थिति में वाहनों को सड़क पर पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े किए जाएं ताकि यातायात बाधित न हो। उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने चेतावनी दी कि यदि किसी भवन के पार्किंग क्षेत्र में अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित पाई गईं, तो ऐसे भवनों को तत्काल सील कर दिया जाएगा। साथ ही, जिन भवनों के मानचित्र आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत हैं, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, उन पर भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही भवनों का उपयोग किया जाए, किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सचिव पुष्पराज सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, आरटीओ रामवृक्ष सोनकर, ओएसडी प्रखर उत्तम, पीडब्ल्यूडी अभियंता रोनित सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें