फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति के भांजे पर दुष्कर्म का आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिए एसएसपी को जांच के निर्देश, सीओ चौरीचौरा कर रहे जांच
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप, घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न के केस में भी नहीं हो रही सुनवाई
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति के भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बीते दिनों मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत की थी। पीड़िता ने सीएम को बताया कि उसके साथ गंभीर घटनाएं हुई हैं लेकिन झंगहा पुलिस ने लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी को तत्काल जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को जांच का जिम्मा सौंपा है। सीओ ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि बीते नौ सितंबर को दिन में उसके ससुर, पति, पति की तीसरी पत्नी और भांजे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसे एक कमरे में बंद कर पीटा गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए। यही नहीं पति के भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसी दिन 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और बाद में थाने व उच्चाधिकारियों को तहरीर भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ चौरीचौरा ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें