फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : रीजनल स्टेडियम व एनई रेलवे ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. धीरज सिंह हरीश जिला हॉकी लीग प्रतियोगिता
विज्ञापन

गोरखपुर। स्व. धीरज सिंह हरीश जिला हॉकी लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रो टर्फ पर दो मुकाबले खेले गए। इसमें रीजनल स्टेडियम और एनईआर की टीम ने जीत दर्ज करते हुए आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एनई रेलवे बनाम एफसीआई के मध्य खेला गया। इसमें एनई रेलवे ने एफसीआई को एकतरफा मुकाबले में 4-0 गोल के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम मौलाना आजाद के मध्य खेला गया जिस में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने मौलाना आजाद को 4–0 गोल के अंतर से हराकर आगे की राह बनाई। निर्णायक की भूमिका सूर्यनाथ शर्मा, आरपी विश्वकर्मा, वाईएस जफर, शशि नावेद, खुशी पांडेय, अनु, प्रेमलता सिंह, शिवम गोस्वामी ने निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता के आयोजक और जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने दोनों टीमों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए मैच को प्रारंभ कराया। इस अवसर पर माइकल अलेक्जेंडर, आले हैदर, जय यदुवंशी, रणंजय सिंह, आजाद सिंह, भानू प्रताप, इमरान खान, गुलाम सरवर, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें