रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहें धीरज सिंह हरीश स्मृति हांकी लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन म
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्व. धीरज सिंह हरीश जिला हॉकी लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें एमएसआई इंटर कॉलेज और कादरी क्लब ने जीत दर्ज करते हुए आगे की राह बनाई।दूसरे दिन की प्रतियोगिता का पहला मैच एमएसआई इंटर काॅलेज बनाम मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया।
इसमें एमएसआई इंटर काॅलेज ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीम को एकतरफा मुकाबले में 6-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच कादरी क्लब गोरखपुर बनाम इस्लामिया हॉक्स क्लब के मध्य खेला गया। इसमें कादरी क्लब ने इस्लामिया हॉक्स क्लब को 05-02 गोल के अंतर से हराकर आगे की राह बनाई।
इससे पूर्व मैच का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह आगू ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर कराया। निर्णायक की भूमिका रीता मिश्रा, सूर्यनाथ शर्मा, आरपी विश्वकर्मा, वाईएस जफर, नेहा सिंह, शशि नावेद, खुशी पांडेय, अनु और प्रेमलता सिंह ने निभाई।
इस अवसर पर माइकल अलेक्जेंडर, भानू प्रताप मल्ल, राज गौरव सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राम प्रकाश सिंह, गिरधारी पहलवान, सत्यांशू राज, वीरू सिंह आदि मौजूद रहे।