गोरखपुर। स्व. धीरज सिंह हरीश जिला हॉकी लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम एमएस इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने एमएस इंटर कॉलेज 8-0 गोल से पराजित किया।
दूसरा मुकाबला मौलाना आजाद हॉकी क्लब बनाम मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच हुआ। इसमें मौलाना आजाद कलाम ने 6-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रीता मिश्रा, सूर्यनाथ शर्मा, आरपी विश्वकर्मा, वाईएस जफर,नेहा सिंह, शशि नावेद, खुशी पांडेय, अनु व प्रेमलता सिंह ने निभाई।
हॉकी लीग के आयोजक व जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि जिला हॉकी लीग जो 16 वर्षों से बंद थी, उसे इस वर्ष से प्रारंभ किया जा रहा है। लीग में आठ पुरुष टीम में प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रेम माया, श्रवण कुमार सिंह, डॉ. सत्यपाल पाल, रणंजय सिंह जुगनू, हॉकी सचिव माइकल अलेक्जेंडर, भानू प्रताप मल्ल, जय यदुवंशी, पंकज सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आगू आदि मौजूद रहे।