क्षेत्र के बनौडा निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान पंडाल में गांव के लोगों से उसकी मारपीट हो गई थी। इसमें मनोज घायल हो गया था। गीडा पुलिस ने बताया कि मनोज सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर था।
उस पर लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट के केस दर्ज हैं। मनोज के भाई प्रशांत सिंह ने सोमवार को गीडा थाने में तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। प्रशांत ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को करीब 4:30 बजे कुछ लोग लामबंद होकर ग्राम बनौडा में उनकी चक्की के सामने आए और भाई मनोज सिंह से जबरन रुपये छीनने का प्रयास किया।
आरोप है कि भाई ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।