फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 12 नवंबर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, चार माह बाद भगवान विष्णु जागेंगे योग निद्रा से

Tue, 05 Nov 2024 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

12 नवंबर को चार माह बाद भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे। माता तुलसी से भगवान शालीग्राम का विवाह भी किया जाएगा। इसी दिन से मांगलिक कार्य भी होने शुरू हो जाएंगे। इसके पहले 17 जुलाई को हरिशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले गए थे, मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था।
विज्ञापन
वैदिक पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी 12 नवंबर को देवोत्थान( देवउठनी) एकादशी धूमधाम से मनाई जाएगी। चार माह बाद भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे। माता तुलसी से भगवान शालीग्राम का विवाह भी किया जाएगा। इसी दिन से मांगलिक कार्य भी होने शुरू हो जाएंगे। इसके पहले 17 जुलाई को हरिशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले गए थे, मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था।

विज्ञापन


भारतीय विद्वत समिति के महामंत्री व ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. जोखन पांडेय ने बताया कि गोवर्धन पूजा के बाद से लोग अपने बेटे-बेटियों की शादी के लिए बातचीत शुरू कर दिए हैं। परंपरा के अनुसार माता तुलसी का भगवान शालीग्राम से विवाह द्वादशी के दिन 13 नवंबर को होगा। कुछ श्रद्धालु एकादशी के दिन भी तुलसी विवाह करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें