फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़कों पर बनेंगे ‘हेलमेट शेप पुलिस बूथ’, देंगे सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक के प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड ने दी मंजूरी
विज्ञापन

गोरखपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर गोरखपुर नगर निगम ने एक अभिनव कदम उठाया है। अब शहर की मुख्य सड़कों पर पुलिस बूथ ‘हेलमेट’ के आकार में बनाए जाएंगे। यह बूथ वाहन चालकों को हेलमेट पहनने को प्रेरित करेंगे।
एसपी ट्रैफिक के प्रस्ताव पर नगर निगम ने इस अनोखे विचार को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। नगर निगम सदन की 15वीं बैठक में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिल चुकी है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि प्रमुख सड़कों पर सर्वे कर ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां इन ‘हेलमेट बूथों’ के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। यह बूथ पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ हर राहगीर को सुरक्षा का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का खतरा 40 से 50 प्रतिशत तक घट जाता है, जबकि गंभीर चोटों की आशंका 70 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके बावजूद देशभर में बड़ी संख्या में लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं। हेलमेट पहनना केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करना नहीं बल्कि स्वयं और पीछे बैठे व्यक्ति की सुरक्षा करना है। यह धूल, धूप, बारिश और उड़ते कीड़ों से भी बचाव करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें