फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : स्पेशल बैक परीक्षाओं के परिणाम घोषित, 4500 छात्र हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
11 से 20 सितंबर तक आयोजित थीं स्पेशल बैक परीक्षाएं, 6125 विद्यार्थी थे पंजीकृत
विज्ञापन

स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के कोर पेपर, प्रैक्टिकल, माइनर के भी परिणाम आने लगे
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित स्पेशल बैक परीक्षाओं के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक आए परिणामों में साढ़े चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

डीडीयू और कॉलेजों में स्नातक अंतिम वर्ष के ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या बहुत अधिक थी जो अंतिम वर्ष के किसी सेमेस्टर में फेल हो गए थे। इनमें कोई मूल परीक्षा तो कोई प्रैक्टिकल, माइनर या मौखिक परीक्षाओं में फेल हो गया था। छात्रों की बड़ी संख्या और लगातार बैक पेपर की मांग को देखते हुए डीडीयू प्रशासन ने पहली बार स्पेशल बैक परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए कुल 6125 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। ज्यादातर छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल भी हुए।डीडीयू प्रशासन की तरफ से 11 से 20 सितंबर तक स्पेशल बैक परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। अब कोर पेपर के परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रैक्टिकल, माइनर और मौखिक परीक्षाएं विभिन्न विभागों की तरफ से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन का दावा है कि प्रैक्टिकल या माइनर आदि परीक्षाएं होने के दो दिनों के अंदर उसके भी परिणाम क्रमबद्ध तरीके से घोषित किए जा रहे हैं।


बीएससी, बीकॉम और बीएड के सभी अंकपत्र जारी

डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों के सत्र 2024-25 के अंकपत्र आने शुरू हो गए हैं। बीएससी, बीकॉम और बीएड के कैंपस से लेकर सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों के अंंकपत्र आ गए हैं। उनका वितरण भी किया जा रहा है।


वर्जनछात्रहित में स्पेशल बैक परीक्षाएं कराई गई थीं। छात्रों को प्रवेश में सत्र का नुकसान न हो, इसके लिए परिणामों में तेजी लाई गई है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें