फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह लोन प्रकरण : पूर्व शाखा प्रबंधक को गोला पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पुलिस लगातार दे रही दबिश
विज्ञापन


दो दिन पहले पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण लगाने की आरोपी मालती भी हो चुकी है गिरफ्तार

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने के सेमरा चंदौली निवासी है आरोपी बीसीएम अरुण कुमार
पूर्व बैंक प्रबंधक समेत आठ आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
गोला (गोरखपुर)। गोला बाजार समूह लोन प्रकरण में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। इस पूरे प्रकरण के सरगना बताए जा रहे इंडसइंड बैंक के तत्कालीन प्रबंधक बृजेश कुमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण लगाने वाली एक महिला आरोपी मालती को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड इंडसइंड बैंक की शाखा में हुए समूह लोन प्रकरण का सरगना पूर्व ब्रांच मैनेजर बृजेश कुमार है। उसके विरुद्ध 28 अक्तूबर 2023 को गबन और धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन प्रबंधक बृजेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इंडसइंड बैंक के ऋण व बीमा धारकों को कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से मृत दिखाकर धोखाधड़ी किया था। उसने सिविल स्कोर व बैलेंस चेक करने के नाम पर लोन का पेमेंट भी करा लिया था। आरोपी शाखा प्रबंधक ने 11 केंद्रों के 19 सदस्यों से कुल 8 लाख 85 हजार 919 रुपये का गबन किया था। लोन प्रकरण का मास्टरमाइंड व सरगना (पूर्व शाखा प्रबंधक), कृष्ण गोपाल सिंह, संगम गोंड, गौतम कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई थी।
विज्ञापन

इसी तरह लोन माफ कराने के लिए पति या अपने परिजनों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने वाली रोजी, रेखा, शबनम खातून की भी पुलिस तलाश कर रही है। बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक व कर्मियों के साथ चारों महिलाएं घर छोड़कर अपने परिजनों के साथ फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस व मुखबिरों की मदद ले रही थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने के सेमरा चंदौली निवासी आरोपी बीसीएम अरुण कुमार भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अभी भी आठ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी ने दावा किया कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें