सिकरीगंज। पिपरी गांव में बाबा के दाह संस्कार में गए 15 वर्षीय पोते की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, साहिल शर्मा (15) अपने बाबा श्याम बड़ाई (80) की मौत के बाद ग्राम पंचायत के पास कुआनो नदी किनारे दाह संस्कार में गए थे। दाह संस्कार के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगे, तभी साहिल का छोटा भाई सुंदरम (12) डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में साहिल गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबकर मौत हो गई।
साहिल बीए का छात्र था। ग्रामीणों ने बताया कि 20 दिन के अंदर उसके घर में तीन मौत हो गई। पहले विकलांग बहन प्रिया की मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार को बुजुर्ग बाबा का देहांत हो गया। शनिवार को साहिल की मौत के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया।