फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए : पांच लिपिकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने वाद अनुभाग में एक ही पटल पर लंबे समय से कार्यरत पांच लिपिकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है। इससे पहले वाद अनुभाग में तैनात सुपरवाइजरों के तैनाती क्षेत्रों में परिवर्तन किया था। लापरवाही बरतने पर एक सुपरवाइजर को निलंबित भी किया था। यह कार्रवाई व्यवस्था में सुधार के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि वाद अनुभाग में अब जोन 3 (क) और (ख) के जुड़े मामले का मनीष कुमार तिवारी, जोन 4 (ख) पवन कुमार त्रिपाठी और जोन एक (क) और (ख) निस्तारण निर्मल सिंह करेंगे। इसी क्रम में जोन 2 (क) और (ख) का निस्तारण राम कुमार श्रीवास्तव करेंगे। जोन 4 (क) और (ग) की जिम्मेदारी राम कुमार श्रीवास्तव को दी गई है।
जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रवर्तन दल को अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मानचित्र स्वीकृति में अनावश्यक विलंब या आवेदकों को बिना वजह परेशान किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यावसायिक भवनों का समय से मानचित्र स्वीकृत हो, इसकी वह खुद निगरानी करेंगे। आवेदकों की सुविधा के लिए प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर 0551-2230133 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें