फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड : महिला के खाते से 1.41 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल वॉलेट बनाकर रुपये दूसरे बैंक खाते में भेजे गए, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

गुलरिहा। क्षेत्र के सेमरा नंबर एक निवासी महिला के खाते से साइबर जालसाज ने 1.41 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कस्टमर केयर पर बात की तो बता चला कि खाते से डिजिटल वॉलेट बनाकर रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इधर, महिला की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरा नंबर एक निवासी सीमा सिंह का राप्तीनगर स्थित केनरा बैंक में चालू खाता है। 11 मई को बैंक के खाते का इस्तेमाल कर जालसाज ने डिजिटल वॉलेट बनाकर इंडियन ओवरसीज बैंक के एक खाते में भेज दिया। खाते से रुपये निकलने का बैंक की ओर से कोई मैसेज भी नहीं आया। एक दिन रुपये की जरूरत होने पर खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें सिर्फ 77 रुपये बचे थे। इसके बाद महिला ने तत्काल कस्टमर केयर पर बात की। बताया कि डिजिटल वॉलेट बनाकर रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस केस दर्ज मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें