गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन विभाग में आयोजित प्रबंधन महोत्सव ‘टाइकून्स-2026’ का शुक्रवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने पूरे परिसर को प्रबंधन कौशल, नवाचार, रणनीति और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके गिरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।