फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव खेल प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय हाॅफ मैराथन से होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के तहत होने वाले खेल प्रतियोगिताओं का आगाज आठ दिसंबर से होगा। राज्य स्तरीय पुरुष व महिला हाॅफ मैराथन से इसकी शुरुआत होगी। पहली बार इसमें खो-खो प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

आठ से 11 जनवरी के बीच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में हाॅफ मैराथन को छोड़कर अन्य खेलों में सिर्फ गोरखपुर के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम खेल विभाग को पांच जनवरी तक उपलब्ध कराने होंगे। इसी आधार पर खेलवार खिलाड़ियों की सूची फाइनल की जाएगी। खेल विभाग ने खेल प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन के साथ ही खेलों की सूची तैयार की ली है।

-
ये प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत 12 प्रमुख खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आठ व नौ जनवरी को राज्य स्तरीय पुरुष-महिला हाफ मैराथन रेस, जिला स्तरीय बास्केटबाॅल बालक-बालिका, जिला स्तरीय कुश्ती बालक-बालिका, जिला स्तरीय बैडमिंटन बालक-बालिका, हैंडबाॅल बालक-बालिक और जिला स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी प्रकार 10 व 11 जनवरी को जिला स्तरीय जिम्नास्टिक बालक-बालिका, कबड्डी बालक-बालिका, टेबल टेनिस बालक-बालिका, दिव्यांग ट्राई रेस, हाकी बालक प्रतियोगिता, जिला स्तरीय बालक बाक्सिंग, बालक रोइंग और खो-खो बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन


कोट..
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय हाॅफ मैराथन (महिला व पुरुष) का आयोजन होगा। इसके अलावा सभी प्रतियोगिताएं जिला स्तरीय होंगी। विकलांग ट्राई साइकिल रेस (पुरुष) को छोड़कर अन्य 12 प्रतियोगिताएं जूनियर स्तर पर होंगी।
विज्ञापन

- आले हैदर, आरएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें