फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव : उत्साह, उमंग के बीच खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, सरस मेला समेत विभिन्न प्रदर्शनी का लोगों ने लिया आनंद
विज्ञापन

टेराकोटा व शिल्प उत्पादों से साथ विभिन्न सामग्रियों की हुई खरीदारी

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में लगे स्टालों से लोगों ने खूब खरीदारी की। महोत्सव में आए लोगों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। बच्चे और महिलाओं के साथ उनके परिवार ने लजीज व्यंजन का भी स्वाद लिया।
महोत्सव में तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए हैं। सुबह 10 बजे के पहले से ही महोत्सव में लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई। यहां बने सेल्फी प्वाइंट पर भी फोटो के लिए भीड़ रही। महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, सरस मेला देखने के बाद लोगों ने लगे स्टालों से खूब खरीदारी की। टेराकोटा, शिल्प के सामान हों या फिर कपड़े व अन्य की, सभी जगह भीड़ रही। दिन में धूप खिलने से महोत्सव का आनंद बढ़ गया था।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी का पंडाल कर रहा आकर्षित

महोत्सव में मुख्य मंच के लिए बने पंडाल से आगे विज्ञान प्रदर्शनी के लिए पंडाल लगा हुआ है। इस पंडाल में स्कूल, कॉलेज और असंगठित क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। प्रदर्शनी में पहुंचे सांसद रवि किशन शुक्ल ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने स्टाल पर जाकर मॉडल्स को देखा और उसके बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


पुस्तक मेला में रही लोगों की भीड़
महोत्सव में पुस्तक मेला भी लगा है। इसमें हर तरह की किताबों को लोगों ने काफी पसंद किया। मेले में खासी भीड़ रही। नोएडा से आए करन ने बताया कि हर उम्र के लोगों के लिए किताबें लेकर आए हैं। 150 से 1500 तक की किताबें मौजूद है। प्रिया ने बताया कि ऑनलाइन जो किताब खरीदनी पड़ती है वो किताबें भी मिल रही हैं।

टेराकोटा के उत्पादों का विशेष आकर्षण
टेराकोटा के बने उत्पादों को लोगों को काफी भाए। इसमें विभिन्न प्रकार की मूर्तियां, घर सजाने के झूमर, खिलौने काफी पसंद किए गए।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें