प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात 9.15 बजे चलेगी
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने होली में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05023/05024 गोरखपुर-खातीपुरा-गोरखपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से 02 से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को तथा खातीपुरा से 03 से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को 05 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05023 गोरखपुर-खातीपुरा त्योहार स्पेशल 02 से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात 9.15 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती दूसरे दिन गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जं., बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जं., दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, बांदीकुई से छूटकर खातीपुरा शाम 5.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05024 खातीपुरा-गोरखपुर त्योहार स्पेशल 03 से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को खातीपुरा से शाम 7.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर दोपहर 2.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 01 एलएसएलआरडी के 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।