फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राज्य स्तरीय जूडो में गोरखपुर को मिले 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 69वीं राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 सितंबर तक सहारनपुर में हुआ। इसमें गोरखपुर के खिलाड़ियों ने तीन रजत व सात कांस्य समेत कुल 10 पदक जीते।
विज्ञापन

गोरखपुर से 29 सदस्यीय बालक एवं बालिका वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। अंडर- 17 बालक वर्ग के 90 किलो भारवर्ग में एमपी इंटर कॉलेज के धवल विश्वकर्मा और अंडर-19 बालक वर्ग के 81 किलो में वहीं के आदित्य यादव ने रजत पदक जीता। अंडर 14 बालिका वर्ग के 44 किलो भारवर्ग में नेहा यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौवापार ने रजत पदक जीता। टीम के साथ मैनेजर शैलेंद्र कुमार, कोच कृतपाल और प्रीति पाल मौजूद रहे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय व क्रीड़ा सचिव संतोष कुमार सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें