फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देश के तीन सबसे प्रदूषित शहरों में गोरखपुर भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। देशभर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है। बुधवार को गोरखपुर देश के तीन सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया, जिसमें पीएम 2.5 का स्तर 97 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के हिसाब से खतरनाक है। दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण का स्तर था। यहां एक्यूआई 308 और इसके बाद हाजीपुर, बिहार में 285 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही आसमान में धुंध की चादर छाई रही। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस और हृदय रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बीते कई दिनों से हवा खराब स्थिति में है। मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 दर्ज किया गया था। 24 घंटे में ही 100 से अधिक एक्यूआई का उछाल आया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह निर्माण कार्य स्थल से उड़ रहे धूल, त्योहार में ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही और आतिशबाजी है। चिकित्सकों की सलाह है कि सांस रोगी, बुजुर्ग और बच्चों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें