फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंदिर दर्शन के बहाने युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र में मौसी के घर आई रामगढ़ताल इलाके की युवती के साथ गांव के ही एक युवक के दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को लेहड़ा देवी मंदिर दर्शन कराने ले गया था। लौटते समय युवती को वह अपने घर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रामगढ़ताल इलाके की 19 वर्षीय युवती की मौसी गुलरिहा क्षेत्र में रहती है। दो वर्ष पहले युवती मौसी के घर गई थी। वहां उसकी मुलाकात गांव के युवक से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। एक दिन युवती की मौसी अपनी बहन के घर मिलने चली गई। तब युवक युवती को झांसा देकर लेहड़ा मंदिर दर्शन कराने ले गया।
आरोप है कि लौटते समय रात हो गई, तब युवक युवती को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2022 में विदेश चला गया। चार माह पहले युवक के विदेश से लौटने के बाद पीड़िता शादी का दबाव बनाने लगी। तो युवक शादी से इन्कार करते हुए प्राइवेट वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें