फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी से पहले सड़क हादसे में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके का मामला, अगले माह 20 नवंबर को होनी थी शादी
विज्ञापन

गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर जीजा वकील के साथ घर लौट रही रितु चौहान (21) को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अपाची ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके जीजा घायल हो गए। मृतका की शादी अगले माह 20 नवंबर को होने वाली थी। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जंगल डुमरी नंबर दो टोला हेलानी निवासी रितु चौहान (21) दो दिन पहले अपने जीजा वकील, निवासी मदरहवा थाना गुलरिहा के घर गई थी। सोमवार शाम वह उनके साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान जैनपुर और करमहा बुजुर्ग के बीच पीछे से तेज रफ्तार अपाची बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रितु की मौके पर मौत हो गई। वहीं बहनोई वकील घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने घायल को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की तैयारी में जुटा था परिवार
बताया जा रहा है कि रितु की सगाई महराजगंज जिले के बृजमनगंज निवासी युवक से हुई थी। 20 नवंबर को उसकी शादी तय थी। लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रितु चार बहनों और दो भाइयों में दूसरी संतान थी। परिवार के लोग उसकी शादी की तैयारियों में जुटे थे। अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में भी गमगीन माहौल है और लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें