फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा स्थापना दिवस : 175 स्टॉल दिखाएंगे यूपी के विकास की कहानी

Sat, 30 Nov 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस समारोह में कुल 175 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसमें तीन बड़े स्टॉल मुख्य मंच के बाईं तरफ लगाए जाएंगे, जिनका सीएम सबसे पहले निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा ओडीओपी के 51 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें से पीतल के बर्तन वाले स्टॉल समेत पांच स्टॉलों का भी सीएम निरीक्षण कर उद्यमियों से बात करेंगे।
विज्ञापन

गीडा के स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए सरकारी विभाग दिल खोलकर पैसा बहा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर इसके लिए दो बड़े और एक छोटा जर्मन हैंगर लगाया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर फूड कोर्ट के लिए भी वॉटर प्रूफ टेंट लगाए गए हैं। जर्मन हैंगर में बन रहे स्टॉल में पार्टीशन के लिए भी प्लाईबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है। कार्यक्रम स्थल के बगल में ही हेलीपैड भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें