फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी में जुटा गीडा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने गीडा के अफसरों से ली थी जानकारी
विज्ञापन

अगले साल फरवरी में हो सकता है भव्य कार्यक्रम
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) अगले साल फरवरी में लखनऊ में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए कार्य सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें गोरखपुर में स्थापित होने जा रही बड़ी औद्योगिक ईकाइयों को शामिल किया जाएगा, ताकि निवेश और रोजगार बढ़ाने के प्रयासों को राज्य स्तर पर मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली पर गोरखपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने गीडा के अधिकारियों से औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी। निर्देश दिए कि गोरखपुर की ईकाइयां ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रमुखता से नजर आएं। इसके बाद से ही गीडा प्रशासन ने उन ईकाइयों की सूची बनानी शुरू कर दी है जिनकी परियोजनाएं फरवरी तक प्रगति की अवस्था में होंगी।
विज्ञापन

बता दें कि, प्रदेश सरकार हर साल फरवरी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के माध्यम से नए उद्योगों का शिलान्यास, उद्घाटन और भूमि पूजन जैसे कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर अंजाम देती है। इस आयोजन में गीडा की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है] क्योंकि यहां तेजी से उद्योग लग रहे हैं और निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन




कोट
दिवाली के एक दिन पहले हुई समीक्षा बैठक में गीडा में लगने वाले नए उद्योगों, औद्योगिक ईकाइयों के भूमि आवंटन पर चर्चा हुई थी। उसी दौरान मुख्यमंत्री ने जीबीसी की तैयारी का निर्देश दिया था।
- राम प्रकाश, एसीईओ गीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें