गोरखपुर। शहर में हुए अनाधिकृत निर्माण को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का अभियान जारी है। बुधवार को जीडीए की टीम ने शाहपुर इलाके के जंगल सालिकराम में अनाधिकृत निर्माण को सील बंद की कार्रवाई की।
जंगल सालिकराम मोहल्ला निवासी राजेश पर्वत गिरी द्वारा बिना मानचित्र पास कराए अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जीडीए ने इसको लेकर नोटिस जारी किया था। लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रखने पर बुधवार को जीडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सील बंद की कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण के मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह, विनोद कुमार शर्मा, ज्योति राय, अनुज शर्मा, रमापति वर्मा, सुनील शर्मा, मनीष त्रिपाठी, प्रभात कुमार समेत प्रवर्तन स्टाफ मौजूद रहा।