फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नए साल पर दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराने को चलेगी गौरव भारत ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जनवरी को गोरखपुर से आईआरसीटीसी चलाएगा ट्रेन
विज्ञापन

गोरखपुर। नए साल पर दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी गोरखपुर से भारत गौरव ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन तीन जनवरी को चलेगी और 11 दिनों की यात्रा के बाद वापस लौटेगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजित कुमार सिन्हा के मुताबिक, भारत गौरव ट्रेन गोरखपुर से चलकर मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, ललितपुर स्टेशन पर रुकेगी, जहां से यात्री सवार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन के तीन पैकेज हैं। स्लीपर कोच के लिए प्रति यात्री 24790 रुपये, थ्री एसी के लिए 42350 रुपये और एसी टू के लिए 56710 रुपये देने होंगे। सफर के दौरान तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने को मिलेगा। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc tourism.com पर टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें