सहजनवां। गीडा सेक्टर-23 में फेज-23 में खाली भूमि पर नगर पंचायत की तरफ से कचरा फेंका जा रहा है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचीं गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को नोटिस भेजने के आदेश दिए।
शुक्रवार को सीईओ कालेसर जीरो प्वाइंट के सेक्टर-11 में आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों का निरीक्षण किया। पता चला कि कुछ भूखंड विवादित है, जिसके निस्तारण के लिए विशेष कार्य अधिकारी अनुपम कुमार मिश्र को निर्देशित किया। सेक्टर-23 फेज-3 में भूखंडों में गड्ढों में मिट्टी भराई के बाद आवंटियों कब्जा देने की बात कही।
इस दौरान एसीईओ आरडी पांडेय, ओएसडी अनुपम कुमार मिश्र, वरिष्ठ प्रबंधक सत्यपाल भाटी, अजय कुमार राय, प्रबंधक बृजेश अग्रहरी, सुरेश यादव, सहायक प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा, राजीव कुमार, शैलेष सिंह आदि मौजूद रहे।