फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंगस्टर ने पिकअप से चुराया था गेहूं व चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर पांच बोरी गेहूं, दो बोरी चावल पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन

हरपुर बुदहट। थाना पुलिस ने रविवार को गल्ला व्यापारियों के यहां चोरी का पर्दाफाश करते हुए चिलुआताल कुशहरा निवासी गैंगस्टर संदीप सिंह को कुवावल पुल से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी व्यापारियों के पिकअप में लदे गेहूं और चावल चोरी कर अपनी कार में रख लेता था। पुलिस ने चोरी के पांच बोरी गेहूं और दो बोरी चावल और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा ने बताया कि आठ और 15 जून की रात सोनबरसा चौराहे से गल्ला व्यापारियों के पिकअप वाहनों से 22 बोरी गेंहू और 10 बोरी चावल चोरी हो गया था। मामले में व्यापारी नेता जितेंद्र जायसवाल ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। चोरी की घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर को कुवावल पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से पांच बोरी गेहूं और दो बोरी चावल भी बरामद किया। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गैंगेस्टर, धमकी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें