फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफा कारोबारी से लूटपाट के नौ आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 10 फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने की थी वारदात, सभी आरोपी जेल में बंद
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से लूटपाट के नौ आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस की दो टीमें जुटी हैं।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 10 फरवरी को पीपीगंज निवासी सराफा कारोबारी राजेंद्र वर्मा अपने दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हे मोदीगंज मछलीगांव मार्ग पर रोककर मारपीट करते हुए जेवर, नकदी, मोबाइल और दोपहिया वाहन लूट लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कुछ ही दिनों में वारदात का पर्दाफाश करते हुए करीमनगर टोला कोइरीपुरवा निवासी मुख्य आरोपी संतोष मौर्या सहित आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
शुक्रवार को पुलिस ने करीमनगर टोला करमहिया निवासी संदीप साहनी को गैंग लीडर बनाते हुए वारदात में शामिल श्यामलाल गौड़, संदीप साहनी, मुलायम साहनी, मंजीत निषाद, अमरनाथ विश्वकर्मा और आलोक पासवान को सक्रिय सदस्य बनाया है। अब पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगी हैं। आरोपियों ने लूट की रकम से कई तरह की संपत्तियां खड़ी की हैं, जिनकी जांच चल रही है। संपत्ति की पहचान होते ही जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें