फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऐसे होती थी लड़कियों की डिमांड, हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार; गोरखपुर में 14 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sun, 17 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मामले में अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा को गैंग लीडर, प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, विमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदिनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार को सक्रिय सदस्य बनाया। मामले में 25 लोगों के नाम सामने आए थे जिनके खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
1 of 9
गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले 14 आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दो गैंगस्टर सहजनवां के शिवपुरी निवासी अजय सिंह और गीडा सेक्टर-22 निवासी विमल विश्वकर्मा को क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी अनिरुद्ध - फोटो : अमर उजाला
आरोपी इंस्टाग्राम से नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर धंधा कराते थे। पुलिस की दो टीमें गैंग भाग रहे गुर्गों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही भाग रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन

3 of 9
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। दो जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद नौ जनवरी को हुक्का बार में छापा पड़ा और बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई।

4 of 9
आरोपी श्रेय शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जांच शुरू की। तब कई बड़े नाम सामने आए और देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद बेतियाहाता और देवरिया की नाबालिग लड़कियां भी सामने आईं। उन्होंने भी शाहपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इनके साथ भी हुक्का बार में दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस के हाथ नहीं लगी रेशमा - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर और रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने जांच कर सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी रेशमा खान - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को रामगढ़ताल पुलिस ने एसएसपी राजकरन नय्यर के आदेश पर सभी 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इसमें अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा को गैंग लीडर, प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, विमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदिनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार को सक्रिय सदस्य बनाया। मामले में 25 लोगों के नाम सामने आए थे जिनके खिलाफ जांच चल रही है। इसमें तीन होटल संचालक हैं। पुलिस जल्द ही केस में कुछ अन्य आरोपियों के नाम बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

7 of 9
आरोपी रेशमा खान - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर पसंद कराई जाती थीं लड़कियां
सूत्रों ने बताया कि नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर फ्लाई इन वन होटल में रखा जाता था। यहां से व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर लड़कियां पसंद कराई जाती थीं। उसी पर रेट भी तय होता था। इसके बाद गैंग लीडर अनिरुद्ध ओझा अपनी कार से लड़कियों को शौकीनों के घरों तक पहुंचाता था।

8 of 9
आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
वहां पर रात भर लड़कियां रहती थीं। सुबह उन्हें छोड़ दिया जाता था। पुलिस को मोबाइल ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं। इसके अलावा शहर के कई होटलों में लड़कियां सप्लाई की जाती थी। गोरखपुर से लखनऊ तक नाबालिग लड़कियां भेजी जा रही थीं। इसमें नेपाल की लड़कियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन

9 of 9
एसपी सिटी अभिनव त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देह व्यापार करने वाले आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। इस केस में कुछ आरोपी अभी भागे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। बहुत जल्द उन्हें भी पकड़ कर जेल भिजवाया जाएगा: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें