पिता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से कुशीनगर के नेबुआ नौरंगियां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्तमान में शाहपुर इलाके के बिछिया के पास किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते हैं। बेटी की उम्र करीब 17 वर्ष है। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम की मदद से समीर अली नाम के युवक से हो गई।
शाहपुर इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहने वाली एक किशोरी गैर धर्म के युवक के साथ चली गई। पता चला है कि इंस्टाग्राम से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और फिर युवक उसे झांसा देकर साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर पिता ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से कुशीनगर के नेबुआ नौरंगियां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्तमान में शाहपुर इलाके के बिछिया के पास किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते हैं। बेटी की उम्र करीब 17 वर्ष है। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम की मदद से समीर अली नाम के युवक से हो गई।
दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत की जानकारी होने पर घरवालों ने लड़की को समझाया भी था, लेकिन लड़की अचानक घर से 21 मई को लापता हो गई। लोकलज्जा की वजह से पहले तो घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और अपने स्तर से ही तलाश की, लेकिन जब कहीं लड़की का पता नहीं चला तो शनिवार को पिता शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।