फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती... दिल्ली से बच्चे संग प्रेमी के घर पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां के किशोर के घर आई थी महिला, सूचना पर दिल्ली से पहुंचे परिजन
विज्ञापन

थाने में दोनों पक्षों के समझाने पर परिजनों संग वापस लौटी महिला
सहजनवां (गोरखपुर)। इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान दिल्ली की एक शादीशुदा महिला सहजनवां क्षेत्र के एक किशोर को दिल दे बैठी। महीनों चैटिंग के बाद इस कदर नजदीकियां बढ़ीं कि महिला अपने एक बच्चे को लेकर किशोर प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई। महिला के परिजनों को पता चला तो खोजते हुए सहजनवां आए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रेमिका को प्रेमी के घर से थाने ले गई और दोनों पक्षों को समझाने के बाद महिला को परिजनों संग दिल्ली भेज दिया।
विज्ञापन


बिहार की रहने वाली एक महिला शादी के बाद पति के साथ दिल्ली में रहती है। दोनों का एक बच्चा है। इंस्टाग्राम पर महिला की सहजनवां क्षेत्र के एक किशोर से दोस्ती हुई और चैटिंग होने लगी। नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे। चार दिन पहले महिला अपने बच्चे को लेकर दिल्ली से प्रेमी के घर चली आई। वहां, महिला के परिजन तलाश में जुट गए। पता चला कि वह सहजनवां क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर के प्रेम में उसके घर पर रह रही है। परिजन किशोर के घर पहुंचे तो महिला बच्चे के साथ मिल गई मगर वह प्रेमी को छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया। करीब दो घंटों की पंचायत के बाद महिला परिजनों के साथ रहने को तैयार हो गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर दिल्ली चले गए और किशोर भी अपने घर चला गया। सहजनवां थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि प्रेमी नाबालिग था, जिसके कारण महिला को समझा कर परिजनों के साथ दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें