फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जालसाजों ने डिलीवरी बॉय को झांसा देकर लगाया 5.87 लाख रुपये का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगे पार्सल का लेबल बदलकर उसपर लगा दिया 4,600 रुपये का टैग
विज्ञापन

असली ऑर्डर रद्द कर रकम भी अपने खाते में करा लिया वापस
गोरखपुर। ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। जालसाजों ने अमेजन के डिलीवरी बॉय को झांसा देकर 5.87 लाख रुपये के चार लैपटॉप उड़ा दिए। महंगे पार्सल का लेबल बदलकर उस पर मात्र 4,600 रुपये का टैग लगा दिया और रातों-रात असली ऑर्डर रद्द कर रकम भी अपने खाते में वापस करा ली। ठगी का राज कंपनी के गोदाम में पार्सल खुलने के बाद सामने आया। अब कंपनी डिलीवरी बॉय से रकम वसूलने का दबाव बना रही है। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीपीगंज के पलियां निवासी सोमनाथ अमजेन में डिलीवरी बॉय हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त 2025 को वह नकहा नंबर-2, भगवानपुर स्थित अमेजन कार्यालय से वैन लेकर पार्सल वितरण के लिए निकले थे। इसी दौरान उसे तीन पार्सल ग्राहक जीवन मौर्या के नाम फातिमा अस्पताल के पास इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा में देने थे। सोमनाथ के मुताबिक, मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को जीवन मौर्या बताया और ई-रिक्शा पर बैठे दो अन्य लोगों के साथ पार्सल लेने की बात कही। डिलीवरी नियमों के तहत उसने ओटीपी मांगा। तभी मौका पाकर आरोपियों ने करीब 10 मिनट तक बातों में उलझाकर पार्सल का लेबल बदल दिया। जालसाजों ने 5.87 लाख रुपये के पार्सल (जिसमें चार एप्पल लैपटॉप थे) का लेबल बदलकर मात्र 4,600 रुपये के पार्सल पर चिपका दिया और महंगे पैकेट को सस्ते पैकेट दिखाकर हासिल कर लिया। जालसाजों ने मौके पर 4,600 रुपये का भुगतान किया और महंगे लैपटॉप लेकर चलते बने। इसके बाद रात में 5.87 लाख वाले असली ऑर्डर को रद्द कर रकम भी अपने खाते में वापस करा ली। अगले दिन जब कंपनी के गोदाम में पैकेट खोला गया तो उसमें सस्ता सामान निकला और धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद कंपनी ने सोमनाथ पर रकम की वसूली का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा सीओ गोरखनाथ को सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें